अयोध्या: बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, सात घायल
सोहावल/अयोध्या। जिले के रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरई कला के पास बाराबंकी से अयोध्या की ओर आ रही वैगनआर कार बाइक को टक्कर मारते हुए पीपल के पेड़ से टकरा गई। कार सवारों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय …
सोहावल/अयोध्या। जिले के रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरई कला के पास बाराबंकी से अयोध्या की ओर आ रही वैगनआर कार बाइक को टक्कर मारते हुए पीपल के पेड़ से टकरा गई। कार सवारों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने बाइक चालक समेत कार सवार सात लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
कार चालक 50 वर्षीय रामनरायण मिश्र पुत्र गिरजा शंकर निवासी बल्ला शाही खेडा बाराबंकी की रास्ते में मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार बल्ला बाराबंकी से अयोध्या जा रहे थे। बरई कला के पास बाइक सवार थाना चौकी क्षेत्र सैदपुर निवासी 45 वर्षीय हनुमान मौर्या, उनकी पत्नी फूलमती को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई।
बाइक व कार में सवार शत्रुहन लाल पुत्र साहब दीन निवासी खुर्दही बाजार गोसाईगंज लखनऊ, अधिवक्ता सुशील निधि शुक्ला पुत्र चंद्र प्रकाश, विनीता शर्मा पत्नी हरिप्रसाद बल्ला शाही लोनी कटरा, बाराबंकी निवासी 40 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी राजकुमार, गया प्रसाद घायल हो गये। बेहोशी की हालत में सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाइक चालक सहित कार सवारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: टला बड़ा हादसा, नाले में फंसी स्कूल बस, आपातकालीन खिड़की से बच्चों को कराया गया रेस्क्यू
