अयोध्या: डीएम ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
अयोध्या। नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के औचक निरीक्षण का भय अयोध्या में भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षणों को देखते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन ने अयोध्या के अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी नितीश कुमार महिला चिकित्सालय …
अयोध्या। नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के औचक निरीक्षण का भय अयोध्या में भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षणों को देखते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन ने अयोध्या के अस्पतालों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी नितीश कुमार महिला चिकित्सालय तो बीकापुर एसडीएम संदीप श्रीवास्तव ने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में निरीक्षण किया। डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर, बीकापुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वीपर के अलावा कोई भी चिकित्सकीय स्टाफ नहीं मिला, जिसके बाद एसडीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने ओपीडी वार्ड, पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण कक्ष, जननी सुरक्षा योजना कक्ष, प्रसव शल्य चिकित्सा कक्ष, एएनसी नर्सिंग कक्ष, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, कोविड वार्ड आदि सहित चिकित्सा में ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु लगाए गए आक्सीजन प्लांट का जायजा लिया।
उन्होंने चिकित्सालय में सभी आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। जेएसवाई कक्ष के निरीक्षण के दौरान सीएमएस को जननी सुरक्षा योजनान्ंतर्गत प्राप्त समस्त लंबित आवेदनों को तत्काल फीडिंग सुनिश्चित कराने व लाभार्थियों को योजना की राशि से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने प्रसूताओ व उनके तीमारदारों से उन्हें उपलब्ध हो रही चिकित्सीय सुविधाओं व उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पीकू व कोविड वार्ड में बेड की संख्या 80 से 100 करने का सुझाव दिया। दोनों आॅक्सीजन यूनिटों को चेक करने के बाद अस्पताल परिसर को नियमित साफ सुथरा रखने, भवनों को आवश्यकतानुसार रंगाई-पुताई व मरम्मत कराकर अच्छा रखने हेतु निर्देशित किया।
कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की
बीकापुर में शिक्षा व चिकित्सा विभाग में संचालन को लेकर व्यवस्थाओं को परखने निकले एसडीएम संदीप श्रीवास्तव को विद्यालय तय समय से खुला हुआ मिला तो आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का अंबार दिखाई दिया। उप-जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
एसडीएम बीकापुर को स्वास्थ्य केंद्र स्वीपर के भरोसे संचालित किया जाना पाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक के साथ अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी की भी अनुपस्थित पाई गई। नाराज एसडीएम ने सेवा में लापरवाही बरतने के कारण संबंधित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है।
यह भी पढ़ें:-चीन के साथ होने वाले समझौते से चिंतित अमेरिका, US अधिकारी करेंगे सोलोमन द्वीपसमूह का दौरा
