रामपुर : ढूला खोलते समय लिंटर गिरने से राज मिस्त्री की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार, अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मकान की छजली का ढूला खोलते समय लिंटर गिरने से राज मिस्त्री की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव सीगनखेड़ा का मझरा …

रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार, अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मकान की छजली का ढूला खोलते समय लिंटर गिरने से राज मिस्त्री की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव सीगनखेड़ा का मझरा के हसमतगंज निवासी शंकरलाल के यहां पर मकान निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को गांव निवासी गेंदालाल उसके मकान की छजली का मकान की छजली का ढूला खोल रहा था। वह खोलते समय उसका लिंटर उसके ऊपर गिरने से राज मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर आ गए। जहां उसको अस्पताल ले गए।डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

संबंधित समाचार