पीलीभीत: बाइक को टक्कर मार पलटी मैजिक, एक की मौत, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर,अमृत विचार। बाइक को टक्कर मारने के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैजिक सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शिनाख्त कर शव को परिजनों को दे दिया गया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम …

पूरनपुर,अमृत विचार। बाइक को टक्कर मारने के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैजिक सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शिनाख्त कर शव को परिजनों को दे दिया गया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

हादसे के चलते मौके पर हड़कंप मचा रहा।
नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी सद्दाम पुत्र लल्ला मियां मंगलवार को पत्नी शहाना के साथ पीलीभीत गए थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के पास पहुंचते ही सवारियों से भरी मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मैजिक भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बाइक पर सवार सद्दाम की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को चोट आई। इसके अलावा मैजिक सवार गुड्डू, राजेश, माया देवी, लक्ष्मण, गंगाराम को भी चोट आई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी भिजवाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी आ गए। उनका रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार