कानपुर: भाजपा विधायक ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोला, जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। किदवई विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी व जांच में लापरवाही को लेकर विधायक महेश त्रिवेदी ने निर्माण कंपनी व अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। खबर है कि तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी व नगर आयुक्त शिव शरणप्पा और नगर निगम जोन 5 के अधिकारियों पर बीजेपी विधायक …

कानपुर। किदवई विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी व जांच में लापरवाही को लेकर विधायक महेश त्रिवेदी ने निर्माण कंपनी व अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। खबर है कि तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी व नगर आयुक्त शिव शरणप्पा और नगर निगम जोन 5 के अधिकारियों पर बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि बर्रा बाईपास से गोविंदनगर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण की गुणवत्ता बहुत खराब है।

नगर आयुक्त से जांच की मांग की थी।चूंकि सत्ताधारी पार्टी के विधायक ने लिखित शिकायत की थी इसलिए नगर आयुक्त ने काम रुकवा दिया और तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश तो कर दिए लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी जांच शुरू नही हो पाई। विधायक ने त्रिवेदी ने कहा कि जनता द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त होने पर नगर आयुक्त को जांच के लिए पत्र लिखा था, लेकिन 15 दिन बाद भी जांच टीम ने कुछ नहीं किया। इससे नगर आयुक्त की भूमिका पर भी सवाल उठना लाजिमी है।

बिना जांच के तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दोबारा काम शुरू कर दिया जिसे फिर रुकवा दिया गया है। कंपनी को ब्लैक लिस्ट और आरोपी जेई को बर्खास्त करने की मांग की गई है। बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर आरोप लगाए है अब इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पर जांच रिपोर्ट का नतीजा कि चौंकाने वाला हो सकता है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: एक ब्लॉक के 6 गांवो में ग्राम चौपालों का हुआ आयोजन, डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

संबंधित समाचार