बहराइच: 25 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिसिया/ बहराइच। जिले की रिसिया पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को आसाम रोड के निकट स्थित बाग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रिसिया पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रमा शंकर यादव ने बताया कि …
रिसिया/ बहराइच। जिले की रिसिया पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को आसाम रोड के निकट स्थित बाग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रिसिया पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रमा शंकर यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी हकीम पुत्र बुद्धु के विरुद्ध गो वंश वध का मुकदमा दर्ज था। वह कई माह से फरार चल रहा था।
जिस पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उसके आसाम रोड के निकट होने की जानकारी मिली। जिस पर उप निरीक्षक धर्मबीर शाही, सिपाही राज मन यादव, दिलीप यादव, जितेंद्र गोड, अतुल पाण्डे की टीम ने भोपत पुर के निकट कुल्हडे बाबा बाग के निकट से हकीम पुत्र बुद्धु को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके विरुद्ध कई मुकदमा दर्ज है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों में बॉयोमेट्रिक हाजिरी के दिए हैं आदेश
