Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद भी नगर निगम की तरफ से तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। बता दें मस्जिद के पास अतिक्रमण को तोड़ने का काम जारी है। वहीं गुस्साए लोगों की तरफ से ये सवाल किए जा रहे हैं कि जब कोर्ट …

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद भी नगर निगम की तरफ से तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। बता दें मस्जिद के पास अतिक्रमण को तोड़ने का काम जारी है। वहीं गुस्साए लोगों की तरफ से ये सवाल किए जा रहे हैं कि जब कोर्ट ने रोक लगाने के आदेश दिए हैं तो फिर क्यों ये कार्रवाई की जा रही है।

बता दें सुप्रीम कोर्ट ने नॉर्थ एमसीडी को जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई को रोकने को कहा है और इसके बाद मेयर और निगम के आयुक्त ने कार्रवाई रोकने का दावा भी किया। लेकिन जहांगीरपुरी में अब भी बुलडोजर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमसीडी के बुलडोजर अब भी कई अवैध निर्माण को गिरा रहे हैं।

 

 

 

संबंधित समाचार