मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा में गला घोंटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
मुरादाबाद,अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही शराब की खाली बोतल भी मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बादरझल्ला …
मुरादाबाद,अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही शराब की खाली बोतल भी मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह करीब सात बजे ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बादरझल्ला निवासी 33 वर्षीय ताशा उर्फ शिंकू कुमार का शव गांव के ही हरीसिंह के खेत के पास पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर ठाकुरद्वारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि मृतक की गर्दन पर निशान मिलने से माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: पिकअप ने बाइक रौंदी, पति की मौत, पत्नी-बेटी घायल
