बहराइच: 29वीं उत्तर प्रदेश ओपन एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। आगामी 29वीं यूपी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए जिला एथलेटिक्स टीम बहराइच की घोषणा कर दी गई है। उप्र जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अटल सिंह ने बताया कि यूपी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 मे जनपद से 22 सदस्यीय  टीम प्रतिभाग करेंगी। एथलेटिक्स टीम का चयन स्थानीय इंदिरा …

बहराइच। आगामी 29वीं यूपी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए जिला एथलेटिक्स टीम बहराइच की घोषणा कर दी गई है। उप्र जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अटल सिंह ने बताया कि यूपी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 मे जनपद से 22 सदस्यीय  टीम प्रतिभाग करेंगी।

एथलेटिक्स टीम का चयन स्थानीय इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है। सचिव ने बताया कि 29वीं यूपी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ व कौशांबी में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप में चयनित खिलाडियों के नाम आकाशदीप, तौहीद,प्रदीप, राजू, सूर्य नारायण, बृजेश,राम आशीष, फैयाज,अरुण, सत्येंद्र, मोनू, गौरव सिंह, मुकेश, लक्ष्मण, संजीव सिंह, संजय, राहुल, मिथुन, राहुल गुप्ता, अमित, अतुल, रोहित सिंह शामिल हैं।

जनपदीय एथलेटिक्स टीम चयन के दौरान क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा,उपक्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक , सेलेक्टर कुशमेंद्र सिंह राणा,  अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, संतोष सिंह, वीरेंद्र पाल, अलंकार, कृष्ण पाल सिंह लोग मौजूद रहे।

पढ़ें- काशीपुर: एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन 9 से लखनऊ में

संबंधित समाचार