लखनऊ: गोमती नदी में देर रात युवती ने लगाई छलांग, सुबह उतराता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार देर रात एक युवती  बंगला बाजार निवासी शालिनी मौर्या (23) ने गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवती ने बहन को मोबाइल फोन थमा कर छलांग लगा दी। घटना के वक्त उसके साथ काम करने वाली अन्य सहकर्मी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस रात भर उसकी पानी …

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार देर रात एक युवती  बंगला बाजार निवासी शालिनी मौर्या (23) ने गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवती ने बहन को मोबाइल फोन थमा कर छलांग लगा दी। घटना के वक्त उसके साथ काम करने वाली अन्य सहकर्मी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस रात भर उसकी पानी में तलाश करती रही।

बुधवार सुबह उसका शव गोमती नदी में उतराता मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती किसी से फोन पर बात करते करते अचानक गोमती में कूद गई। घटना के पीछे किसी परिचित से विवाद की बात सामने आ रही है।

रात भर पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह उसका शव नदी में उतराता मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।

परिजनों ने भी अभी तक कोई लिखित तहरीर या किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने इस विषय में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

पढ़ें- रायबरेली: युवक ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से बची जान, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार