अयोध्या: 25 से 448 केंद्रों पर होगी विवि की परीक्षा, 4 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम भाग दो व तीन और परास्नातक के प्रथम, द्वितीय वर्ष सहित अन्य विषयों की 25 अप्रैल से होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इस परीक्षा को लेकर सात जनपदों में कुल 448 परीक्षा केन्द्र बनाये हैं, जिसमें पौने चार लाख …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम भाग दो व तीन और परास्नातक के प्रथम, द्वितीय वर्ष सहित अन्य विषयों की 25 अप्रैल से होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इस परीक्षा को लेकर सात जनपदों में कुल 448 परीक्षा केन्द्र बनाये हैं, जिसमें पौने चार लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर सभी केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से युक्त कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी किए जाने की व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए नोडल केन्द्र बनाये गये है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया विश्वविद्यालय परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 17 जून तक चलेगी।

मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुवेर्दी ने बताया प्रदेश शासन के निर्देश क्रम में परीक्षा की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सचल दल का गठन किया जा रहा है। दोनों पालियों की परीक्षा में सचल दल द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा। केन्द्रों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें-योगी सरकार की नई पहल, मनरेगा योजना से यूपी में बनेंगी 150 हाईटेक नर्सरी

संबंधित समाचार