बाराबंकी: आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा, 25 अप्रैल तक जमा होंगे आवेदन पत्र
बाराबंकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6,7,8,9 एवं 11 में रिक्त स्थानों के लिए प्रवेश के लिए जिले स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराये जाने का निर्देश हुआ है।प्रवेश परीक्षा के लिए सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क …
बाराबंकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6,7,8,9 एवं 11 में रिक्त स्थानों के लिए प्रवेश के लिए जिले स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराये जाने का निर्देश हुआ है।प्रवेश परीक्षा के लिए सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क आवेदन पत्र वितरित किये जा रहे है।
आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 25 अप्रैल है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तीरगांव, बाराबंकी(बालक) एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सनौली, बाराबंकी(बालिका) कक्षावार/वर्गवार रिक्तियां की संख्या निर्धारित की गयी है।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तीरगांव (बालक) हेतु कक्षा 6 के लिए अनुसूचित जाति के 42, पिछड़ी जाति के 18, सामान्य जाति के 10 कुल 70, कक्षा 8 के अनुसूचित जाति के 05, कक्षा 9 के अनुसूचित जाति के 09, सामान्य जाति के 07 कुल 16 तथा कक्षा 11 के अनुसूचित जाति के 05, सामान्य जाति के 03 कुल 08 निर्धारित की गयी है।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तीरगांव (बालिका) हेतु कक्षा 6 के लिए अनुसूचित जाति के 42, पिछड़ी जाति के 18, सामान्य जाति के 10 कुल 70, कक्षा 7 के अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ी जाति के 04, सामान्य जाति के 10 कुल 26, कक्षा 8 के अनुसूचित जाति के 08, सामान्य वर्ग के 07 कुल 15, कक्षा 9 के अनुसूचित जाति के 02, पिछड़ी जाति के 04, सामान्य जाति के 06 कुल 12 तथा कक्षा 11 के अनुसूचित जाति के 03, सामान्य जाति के 05 कुल 08 (विज्ञान वर्ग हेतु) निर्धारित की गयी है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला पंचायत सभागार में सुनी महिलाओं की समस्याएं
