रुद्रपुर: किसी बड़े इरादे से आये थे शूटर, जांच में जुटी पुलिस
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में एक कार से अवैध पिस्टल मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गये आरोपी पंजाब के शूटर बताये जा रहे है और किच्छा के एक चर्चित …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में एक कार से अवैध पिस्टल मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गये आरोपी पंजाब के शूटर बताये जा रहे है और किच्छा के एक चर्चित हत्याकांड में आरोपी को छुड़वाने के लिए आये थे। हालांकि, पुलिस देर शाम तक इस मामले में कुछ भी कहने से बचती रही। एसएसपी ने यह जरूर कहा कि संदिग्ध पकड़े गये हैं।
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब के कुछ शूटर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा। आनन-फानन में कोर्ट परिसर में पुलिस व एसओजी की टीम ने शूटरों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया और वहां सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने एक कार के साथ चार संदिग्ध पकड़े गये। कार की तलाशी में पिस्टल भी मिला। यह पंजाब निवासी युवक मिला और तीन संदिग्ध युवक मिले। जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और उन्हें गोपनीय स्थान पर पूछताछ के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि पकड़े गये युवक पंजाब के शूटर है और वह रुद्रपुर कोर्ट परिसर में किसी घटना को अंजाम देने आये थे। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा कर सकती है।
किच्छा के चर्चित हत्याकांड के आरोपी को छुड़वाने आये थे शूटर
अमृत विचार, रुद्रपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में एक कार से अवैध असलहे के साथ चार युवकों के पकड़ा जाना शहर भर में चर्चा का विषय रहा है। शूटर कोर्ट परिसर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आये थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
बताया जा रहा है कि पकड़े गये पंजाब के शूटर किच्छा के एक चर्चित हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट परिसर से छुड़वाने आये थे। किच्छा में वर्ष 2018 में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें से पकड़े गये एक युवक का उन आरोपियों से संबंध बतायो जा रहे है और यह शूटर उन्हीं आरोपियों को छुड़वाने आये थे। जिसके लिए वह पंजाब से यहां आये थे और कोर्ट परिसर के बाहर एक कार में बैठकर उनका पेशी पर आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि पुलिस अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस पकड़े गये युवकों से पूछताछ में लगी है। जिसके बाद ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
छुड़वाने या हत्या करने आये बादमाश पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर से पकड़े गये युवकों से पुलिस व एसओजी पूछताछ में जुट गई है। चारों युवकों को पुलिस ने एक गोपनीय स्थान पर रखा है और उनसे विस्तृत जानकारी जुटा रही है। शूटर आखिर कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर क्यों आये थे, कोर्ट परिसर में पेश होने वाले किसी आरोपी को छुड़वाने या फिर किसी मामले के गवाह को मारने आये थे। यह दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा है। पुलिस भी इसको लेकर असमंजस में दिखी।
पुलिस का कहना है कि उन्हें पंजाब के बदमाशों द्वारा कोर्ट परिसर में किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक युवक को पिस्टल के साथ कोर्ट परिसर से पकड़ लिया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उनके हुलिये पुलिस को मिले इनपुट से मिलते-जुलते है। पुलिस युवकों से छुड़वाने या हत्या करने का गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। जिसके सुलझाने के बाद ही इन युवकों के यहां आने का मकसद पता चल सकेगा।
कोर्ट परिसर में पुलिस हुई सतर्क, आने-जाने वाले की गई जांच
रुद्रपुर। कोर्ट परिसर में कुछ संदिग्धों की सूचना के बाद पुलिस विभाग सतर्क हो गया और उन्होंने कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों व वाहनो की चेकिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को संदिग्ध युवकों के अलावा कुछ और नहीं निकला। लेकिन दिनभर कोर्ट परिसर में पुलिस मुस्तैद दिखी।
बुधवार को कुछ संदिग्धों के कोर्ट परिसर में किसी वारदात को अंजाम देने की सूचना पर एसपी क्राइम हरीश वर्मा पुलिस फोर्स के साथ थाने में मुस्तैद दिखे। इस दौरान कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर पुलिस ने आने-जाने वालों की चेकिंग भी शुरू कर दी। पुलिस कोर्ट परिसर में आने वालों लोगों की भी चेकिंग कर ही अंदर जाने की अनुमति दे रही थी।
कोर्ट परिसर में पुलिस की कार्रवाई से मची अफरातफरी
रुद्रपुर। कोर्ट परिसर में अचानक पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी को माहौल बन गया। वही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने पर कोर्ट परिसर में लोगों को वहां जमावड़ा लग गया। कुछ को लगा कि कोर्ट परिसर के अंदर की मारपीट हो गई है। तो कुछ को लगा किसी हाईप्रोफाइल मामले में किसी आरोपी की पेशी है। लेकिन शूटरों की गिरफ्तारी की सूचना पर लोगों के साथ वकीलों में सनसनी फैल गई और जानने को उत्सुक रहा कि आखिर यह लोग यहां किस घटना को अंजाम देने आये थे।
पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना
रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम की सक्रियता से एक बड़ी घटना होने से टल गई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पुलिस ने बड़ी घटना होने से बचा ली। पकड़े गये युवक पंजाब के शूटर बतायो जा रहे है और यहां वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दने के लिए कोर्ट परिसर में पहुंचे।
युवकों के साथ कार व पिस्टल की भी करेगी पुलिस तफ्तीश
रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर में एक कार से पिस्टल बरामद होने और कुछ संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस पकड़े गये युवकों से यहां आने का कारण जानने में लगी हुई है। तो वही पुलिस कार से बरामद पिस्तल की जानकारी जुटाने में भी लगी हुई है। साथ ही पुलिस बरामद कार की जानकारी ढूंढने में लगी है कि कार चोरी की या पकड़े गये किसी संदिग्ध की।
यह भी रहा चर्चा का विषय
रुद्रपुर। कोर्ट परिसर से पकड़े गये संदिग्धों के बाद कई मामले निकलकर समाने आये। जोकि दिनभर शहर में चर्चा का विषय बने रहे। कयास लगाये जा रहे है कि युवक पेशे से शूटर है और किच्छा के चर्चित हत्याकांड के एक आरोपी को छुड़वाने आये थे। तो वही दूसरा यह भी चर्चा रही कि कुछ साल पहले एक चर्चित अपहरण मामले में वादी को मारने आरोपी आये थे। जिसकी भनक लगने पर उस वादी ने अपनी सुनवाई की तारीख आगे बढ़ावा दी थी। हालाकि इनमें से किसी भी बात को कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पकड़े गये युवकों से विस्तृत पूछताछ में लगी है। जिसके बाद ही मामले का सही खुलासा हो पायेगा।
कोर्ट परिसर से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में बुधवार सुबह इनपुट मिला था कि कोर्ट में कुछ बदमाश एक घटना को अंजाम दे सकते है। जिस पर फोर्स को अलर्ट करते हुए सर्च अभियान चलाया गया। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
– मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर
