लखनऊ: शहर के होटलों व मसाज पार्लरों में सर्च अभियान चलायेगी पुलिस, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में देह व्यापार का गोरखधंधा तेजी से बढ़ रहा है। शहर के कई होटलों में सर्विस के नाम पर सेक्स परोसा जा रहा है। हाल में हुई घटनाओं को संज्ञान में रखते हुए राजधानी पुलिस जल्द ही शहर के होटलों में सेक्स रैकेट के संदेह में सर्च अभियान चलाएगी। पॉश इलाकों में हो …

लखनऊ। राजधानी में देह व्यापार का गोरखधंधा तेजी से बढ़ रहा है। शहर के कई होटलों में सर्विस के नाम पर सेक्स परोसा जा रहा है। हाल में हुई घटनाओं को संज्ञान में रखते हुए राजधानी पुलिस जल्द ही शहर के होटलों में सेक्स रैकेट के संदेह में सर्च अभियान चलाएगी।

पॉश इलाकों में हो रहे गंदे काम

पिछले घटनाओं पर नजर डालें तो शहर के पॉश इलाकों में सर्वाधिक रूप से देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा है। दो माह पूर्व गोमती नगर में मसाज पार्लर के नाम पर युवतियों को नशे का इंजेक्शन देकर जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इससे पूर्व इंदिरा नगर में भी मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आ चुका है। वहीं गत रविवार सैरपुर के एक ओयो होटल में भी सेक्स रैकेट संचालन की घटना सामने आई।

मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा सेक्स रैकेट

शहर में कुकुरमुत्ते की तरह मसाल पार्लर्स की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करने के मामले सामने आ चुके हैं। इन सर्वाधिक रूप से इंदिरा नगर, विकास नगर, गोमती नगर, विभूतिखंड, आलमबाग, कानपुर रोड व रायबरेली रोड पर मसाज पार्लरों का संचालन हो रहा है। इनमें कई पार्लर अवैध रूप से संचालित किये जा रहे हैं, पर पुलिस की ओर से कभी भी जांच नहीं की गई। पर, सैरपुर में हुई घटना के बाद पुलिस अब होटलों और मसाज पार्लर्स में औचक छापेमारी करेगी।

दूसरे शहरों से लाई जा रहीं भोली-भाली युवतियां व सेक्स वर्कर्स

नौकरी दिलाने का झांसा देकर दूसरे शहरों से भोली-भाली लड़कियों को लखनऊ लाया जा रहा है और जबरन सेक्स वर्क करवाया जा रहा है। वर्ष 2022 में ह्यूमन ट्रैफिकिंग व सेक्स रैकेट के तीन बड़े मामले सामने आ चुके हैं।

केस 1 : 4 फरवरी को गोेमती नगर में पीकेजी मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। मौके पर पकड़ी गईं लड़कियों ने बताया कि उन्हें नौकरी देने के नाम पर बुलाया गया और नशे का इंजेक्शन देकर अश्लील वीडियो बना ली गई। इसके बाद बंधक बनाकर जबरन सेक्स वर्क करवाया गया। मामले में पुलिस ने गिरोह के 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।

केस 2 : अमीनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी रोड में मानव तस्करी व सेक्स रैकेट गिरोह के सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दो अलग-अलग युवतियां बतौर गवाह सामने आईं, जिन्होंने बताया कि उन्हें दूसरे राज्यों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाया गया और बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद जबरन सेक्स वर्क में लगा दिया गया।

केस 3 : सैरपुर में गत 17 फरवरी को कुछ सेक्स वर्कर्स एक ओयो होटल के सामने हंगामा कर रही थीं। युवतियों का आरोप था कि होटल मालिक सेक्स रैकेट चलाता है। उसने दूसरे शहर से पांच युवतियों को बुलवाया था। युवतियों के पहुंचने पर दो सेक्स वर्कर्स को लौटने को कहा और पैसे भी हड़प लिये। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गत मंगलवार गिरफ्तार किया था।
गोमती नगर के प्रकरण के बाद कई मसाज पार्लर्स में छापेमारी की गई थी। समय-समय पर औचक मुआयना किया जाता है। जल्द ही विशेष रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाएगा…नीलब्जा चौधरी, जेसीपी, अपराध एवं मुख्यालय।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: व्हाट्सअप ग्रुप से सेक्स रैकेट चला रहे पति-पत्नी समेत चार लोग दबोचे 

संबंधित समाचार