इटावा में डीएम ऑफिस के बाहर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। यूपी में इटावा के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमीन पर कब्जे से परेशान मां-बेटी ने केरोसिन डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। आठ साल से जमीनी विवाद में सुनवाई न होने पर थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम नगला नगरू की रहने वाली मां-बेटी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास …

इटावा। यूपी में इटावा के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमीन पर कब्जे से परेशान मां-बेटी ने केरोसिन डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। आठ साल से जमीनी विवाद में सुनवाई न होने पर थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम नगला नगरू की रहने वाली मां-बेटी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठे पुलिस जनों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दोनों पीड़ितों की वेदना को सुनने के बाद स्थानीय थाना पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियो को त्वरित ढंग से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये गये है। भरथना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि ग्राम नगला नगरू में दंबग परिजनो ने ही सावित्री देवी की जमीन को जोत दिया गया। उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।

सावित्री देवी अपनी पुत्री संगीता के साथ बुधवार को दोपहर में कचहरी पहुंची और जिलाधिकारी से मिलने की इच्छा जाहिर की ।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह तब तक कार्यालय से जा चुकी थीं। उसने अचानक एक बोतल निकाली और मिट्टी का तेल अपने ऊपर व पुत्री संगीता देवी के ऊपर छिड़क लिया। संगीता माचिस की तीली निकालकर जलाने लगी। इस पर वहां मौजूद पुलिसजनों व लोगों ने उन्हें दौड़कर पकड़ लिया और माचिस व बोतल छीन ली।

थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि सावित्री देवी की जमीन जिन लोगों ने जोती रखी है। उन पर कठोर कार्रवाई करके जमीन वापस दिलाई जा रही है। क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से नाप की गई है। उसके राशन कार्ड व सरकारी आवास योजना के फार्म भरवाकर उसकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: आत्मदाह के लिए उकसाने के मामले में जेई व टीजीटू गिरफ्तार

संबंधित समाचार