IPL 2022, PBKS vs DC: ऋषभ पंत ने बयां किया मैच से पहले का हाल, बोले- ‘काफी नर्वस थे खिलाड़ी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आईपीएल के 15वें सीजन के 32वें मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स  को 9 विकेट से मात दी। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘इंडियन प्रीमियर लीग मैच शुरू होने से पहले कोविड को लेकर काफी संदेह बना हुआ था। खिलाड़ी भी …

मुंबई। आईपीएल के 15वें सीजन के 32वें मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स  को 9 विकेट से मात दी। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘इंडियन प्रीमियर लीग मैच शुरू होने से पहले कोविड को लेकर काफी संदेह बना हुआ था। खिलाड़ी भी संदेह में थे। हम थोड़े नर्वस भी थे, क्योंकि बात चल रही थी कि इसे रद भी किया जा सकता है। लेकिन, हमने बतौर टीम बात की और पूरा ध्यान मैच पर लगाया।

पंत ने अपने तीनों स्पिनरों के प्रदर्शन की प्रशंसा की जिनकी बदौलत टीम पंजाब किंग्स को 115 रनों के स्कोर पर समेटने में सफल रही। साथ ही उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (नाबाद 60) और पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन की भी तारीफ की, जिनकी मदद से टीम ने 10.3 ओवरों में 9 विकेट की आसान जीत दर्ज की।

Image

उन्होंने वार्नर और साव के बारे में कहा, ‘‘ज्यादातर मैं उन्हें खुलकर खेलने देता हूं क्योंकि वे अपनी भूमिकायें जानते हैं।” पंत ने गेंदबाजों के बारे में कहा, ‘‘पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी और हमारे तीनों स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की।” मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने 24 रन देकर दो विकेट चटकाये। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार अक्षर पटेल (10 रन देकर दो विकेट) के साथ साझा करना चाहिए जिन्होंने मध्य के ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट झटके।”

Image

उधर, पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने अपनी खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी पर हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने न तो अच्छी गेंदबाजी की और न ही अच्छी बल्लेबाजी। हमें इस प्रदर्शन को भूलना होगा। हमने शुरू में काफी विकेट गंवा दिये लेकिन इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहूंगा. 180 रन का स्कोर ठीक होता लेकिन हम वहां तक नहीं पहुंच सके।”

ये भी पढ़ें : IPL 2022, DC vs PBKS: दिल्ली ने पंजाब को चटाई धूल, नौ विकेट से दर्ज की जीत

संबंधित समाचार