बरेली: शाहमतगंज में अधेड़ की पेचकस से सीना गोदकर हत्या, शौचालय की छत पर मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के शाहमतगंज में बुधवार रात 45 वर्षीय अधेड़ की पेचकस से सीना गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव शौचालय की छत पर गुरुवार सुबह मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त की तो उसकी पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला में रहने वाले नन्हें के रूप में …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के शाहमतगंज में बुधवार रात 45 वर्षीय अधेड़ की पेचकस से सीना गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव शौचालय की छत पर गुरुवार सुबह मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त की तो उसकी पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला में रहने वाले नन्हें के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

शौचालय की छत पर ही सोता था नन्हें
दरअसल, मूल रूप से सूफी टोला का रहने वाला नन्हें एक मोटर मैकेनिक का काम करता था। परिवार में पांच भाई है। जिसमें नन्हें की शादी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक वह परिवार वालों से ज्यादा मतलब नहीं रखता था। वह शाहमतगंज में फल मंडी के पास बने शौचालय की छत पर ही जाकर सोता था। हर दिन की तरह वह बुधवार को भी छत पर सोया मगर सुबह उसका शव मिला। परिजन किसी से रंजिश नहीं होने की बात कह रहे हैं।

पेचकस के स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं निशान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो उसके सीने पर पेचकस से वार करने के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। शव देखकर लग रहा है मानों किसी ने गहरी रंजिश के चलते गुस्से में उसका सीना गोदा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: डीएम ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के डीएम

 

संबंधित समाचार