बयान को एडिट कर प्रचारित करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ अदालत जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं पर सोशल मीडिया पर उनका (श्री सिंह) का बयान एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वे ऐसे नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करा कर मानहानि का दावा करेंगे। श्री सिंह ने अपने ट्वीट के साथ एक …

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं पर सोशल मीडिया पर उनका (श्री सिंह) का बयान एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वे ऐसे नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करा कर मानहानि का दावा करेंगे।

श्री सिंह ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे हिंदू धर्म और गोमाता के बारे में टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसका मूल वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे अपनी बात को पूरे संदर्भ के साथ कह रहे हैं। इन दोनों वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि भाजपा उनके वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती हैं।

क्या यह जुर्म नहीं है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे क़ानूनी सलाह ले कर, जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराएंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने कहा कि समूचे देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह आधे-अधूरे वीडियो चलाकर भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं और अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ फैलाने का काम करते हैं, लेकिन अब झूठ फैलाने वाले तमाम भाजपा नेता और समर्थकों के खिलाफ़ कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे में एनआईए की महत्वपूर्ण भूमिका: अमित शाह

संबंधित समाचार