इस राज्य में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली थीं। जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती अभियान के द्वारा सीजीपीएससी मेडिकल स्पेशलिस्ट के 458 …
कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली थीं। जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती अभियान के द्वारा सीजीपीएससी मेडिकल स्पेशलिस्ट के 458 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी की उम्र 25 साल से लेकर के 35 साल के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
इन पदों पर अभ्यर्थी का चयन परीक्षा/ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, इस राज्य में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
