बाराबंकी: कार की टक्कर से वृद्ध घायल, हालत गंभीर
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार ने एक वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेसुध हो गया। आम राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेज दिया। थाना रामनगर के सिरौली कला स्थित लखनऊ-बहराइच …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार ने एक वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेसुध हो गया। आम राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेज दिया।
थाना रामनगर के सिरौली कला स्थित लखनऊ-बहराइच हाईवे पर यात्री प्लाजा के सामने एक फोक्सवैगन कार ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे पैदल जा रहे 70 वर्षीय बच्ची लाल पुत्र मुल्हे निवासी उठखरा, जो कि व्यक्तिगत काम से रमवापुर गांव जा रहे थे, को पीछे से अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर वृद्ध को ठोकर मारते हुए रास्ते के बगल में बने गड्ढे में जा गिरी। कार की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेज दिया।
पढ़ें-बाराबंकी: खंड विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों का लिया जायजा, दिये निर्देश
