अयोध्या: तारों से निकली चिंगारी, कई बीघा गेहूं की फसल राख
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराकोट निवासी किसान अरविंद तिवारी उर्फ फंटू के खेत में तारों से निकली चिंगारी की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने किसानों की मदद से आग पर काबू पाया। बताते हैं कि जब …
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराकोट निवासी किसान अरविंद तिवारी उर्फ फंटू के खेत में तारों से निकली चिंगारी की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने किसानों की मदद से आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक अरविंद तिवारी का तीन, राजित राम तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, राम केवल के दो-दो बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने किसानों के हुए नुकसान के बारे में तहसीलदार पवन गुप्ता सोहावल को अवगत कराते हुए तत्काल प्रभाव से लेखपाल से निरीक्षण कराने की मांग की। तहसीलदार ने लेखपाल को मौके पर पहुंचकर नुकसान की आंकलन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आई महिला, हालत गंभीर
