रोहित शर्मा ने लॉन्च किया ‘फ्लैगशिप ऐप’, आईआईटी-एनईईटी की तैयारी करने में मिलेगी मदद
हैदराबाद (तेलंगाना) (भारत)। इनफिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्य ने अपने फ्लैगशिप ऐप ‘इनफिनिटी लर्न’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो पढ़ने वालों को पढ़ाई का संपूर्ण अनुभव प्रदान करता है। इस ऐप का लक्ष्य छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये सुदृढ़ विषय-वस्तु और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के साथ निजीकृत एवं संवादपरक …
हैदराबाद (तेलंगाना) (भारत)। इनफिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्य ने अपने फ्लैगशिप ऐप ‘इनफिनिटी लर्न’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो पढ़ने वालों को पढ़ाई का संपूर्ण अनुभव प्रदान करता है। इस ऐप का लक्ष्य छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये सुदृढ़ विषय-वस्तु और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के साथ निजीकृत एवं संवादपरक शिक्षण प्रदान करना है। विद्यार्थी अब आईआईटी, एनईईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिये आसानी से तैयारी कर सकते हैं।
इस ऐप को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आज हैदराबाद में फ्लैगशिप ऐप लॉन्च किया। यह ऐड-फिल्म का थीम है “जीत पक्की’’, जिसमें रोहित शर्मा को हर दिन, हर समय कैसे खेलें, कैसे जीते, आदि पर सलाह और सुझाव दिये जाते हैं। तो रोहित कहते हैं कि उन्हें यह सफलता केवल अपने कोच की बात सुनने से मिली है, जिन्होंने उन्हें सही सलाह दी है। इसके माध्यम से इनफिनिटी लर्न यह संदेश देता है कि ‘सीखने वाले को सफल होने का मार्गदर्शन एक विशेषज्ञ ही दे सकता है और जीत पक्की के लिये सीखने वाले के सफर में उसका भागीदार बन सकता है’।
इनफिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्य की संस्थापक निदेशक सुषमा बोपन्ना ने कहा , “इनफिनिटी लर्न का लक्ष्य है विद्यार्थियों के लिये डिजिटल पढ़ाई के अनुभव को बदलना। हमने पढ़ाई का संपूर्ण रोचक, प्रभावी और मापन-योग्य अनुभव निर्मित करने के लिये कक्षा में पढ़ाने के अपने 36 वर्षों से ज्यादा के अनुभव को जोड़ा है। व्यवहारिक पढ़ाई और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को मिलाकर हम डिजिटल पढ़ाई के वातावरण में फिजिकल कक्षा जैसी भागीदारी चाहते हैं। हमारा मानना है कि इनफिनिटी लर्न सफल होने की विद्यार्थियों की आकांक्षा में उनकी मदद करेगा।‘’
इनफिनिटी लर्न के सीईओ और प्रेसिडेंट उज्जवल सिंह ने कहा, “हम अपने हर काम के केन्द्र में विद्यार्थियों को रखना चाहते हैं। इस ऐप के माध्यम से हमारी पेशकश सुनिश्चित करती है कि विद्यार्थी अपनी प्रगति और प्रदर्शन का आकलन कर सकें, ताकि उनके शैक्षणिक लक्ष्य पूरे हों।
ये भी पढ़ें : पत्नी से मिले धोखे के बाद सुसाइड करने वाले थे दिनेश कार्तिक, फिर इस तरह बदली जिंदगी
