बिजनौर : नहर में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मखनपुर के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मखनपुर के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार को ग्राम मकनपुर के पुल के पास नहर में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में झाड़ियों में फंसा था। नहर के पुल पर घूम रहे गांव के बच्चों ने शव को झाड़ियों में फंसा देखा तो वह घबरा गए। इसकी सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव दो या तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई। ग्राम प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है और कहीं से बहकर आया है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।
