गौतम बुद्ध नगर: पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, मंदिर और मस्जिदों को नोटिस थमाने के बाद 18 डीजे किये जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। पुलिस ने डीजे संचालकों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तेज आवाज में गाना बजाने पर 18 डीजे जब्त कर लिए हैं। ये लोग तेज आवाज में गाने बजा कर हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लघंन कर रहे थे। पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की गई, जिसमें सेक्टर 39 …

गौतम बुद्ध नगर। पुलिस ने डीजे संचालकों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तेज आवाज में गाना बजाने पर 18 डीजे जब्त कर लिए हैं। ये लोग तेज आवाज में गाने बजा कर हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लघंन कर रहे थे।

पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की गई, जिसमें सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने 5 डीजे, दादरी पुलिस ने 5 जब्त किये हैं, इसके अलावा दनकौर, ईकोटेक, और जेवर पुलिस ने भी कार्रवाई की है।

दादरी थाने के एसएचओ प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि जितने भी डीजे जब्त किए गए हैं वो शासन के आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने डेसीबल मीटर की मदद से तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर ध्वनि प्रदूषण फैलने के मामले के जांच करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पढ़ें- श्री कृष्ण जन्मभूमि से हटाया गया लाउडस्पीकर, गोरखनाथ मंदिर में भी धीमा किया गया भजन प्रसारण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज