बांदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पलटा युवक, दबने से हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। खेत से ट्रैक्टर लेकर लौट रहा 32 वर्षीय यशवंत सिंह अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पलट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा, वह खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली …

बांदा। खेत से ट्रैक्टर लेकर लौट रहा 32 वर्षीय यशवंत सिंह अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पलट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा, वह खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस जा रहा था, तभी तालाब के किनारे अड़ी पड़ जाने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया, जिसे लोगों द्वारा निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक अपने घर का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। यशवंत अपने पीछे 3 छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है।

पढ़ें- रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

संबंधित समाचार