रायबरेली: ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर जमकर पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चोरी की नियत से घर की छत पर चढ़ा एक चोर घरवालों के जाग जाने पर पकड़ लिया गया है। जिसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है । मामला कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी गांव का है। गांव के संतलाल के घर की छत पर गुरुवार की रात …

रायबरेली। चोरी की नियत से घर की छत पर चढ़ा एक चोर घरवालों के जाग जाने पर पकड़ लिया गया है। जिसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।

मामला कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी गांव का है। गांव के संतलाल के घर की छत पर गुरुवार की रात एक चोर चढ़ गया था। छत पर संतलाल के दो बेटे सो रहे थे। चोर के चढ़ते ही उनकी आंख खुल गई। घर वालों को जागता देखकर चोर छत से कूद कर भागा और पास की एक झाड़ी में छिप गया।

शोरगुल सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और चोर को तलाश करके पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लाई है। जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि उसको गंभीर चोटें है। जिसका इलाज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइकें बरामद

संबंधित समाचार