अयोध्या: 25 हजार की इनामी नीलम कौशल गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज पुलिस ने लम्बे अर्से से फरार चल रही पोंजी कंपनी अनीबुलियल व आईविजन की डायरेक्टर नीलम कौशल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नीलम कौशल पर फरारी के बाद से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। निवेश के नाम पर लोगों का करोड़ों रुपये ठगने वाली कम्पनी की डायरेक्टर पर विभिन्न धाराओं …

अयोध्या। कुमारगंज पुलिस ने लम्बे अर्से से फरार चल रही पोंजी कंपनी अनीबुलियल व आईविजन की डायरेक्टर नीलम कौशल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नीलम कौशल पर फरारी के बाद से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। निवेश के नाम पर लोगों का करोड़ों रुपये ठगने वाली कम्पनी की डायरेक्टर पर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि फ्रॉड पोंजी अनीबुलियम आईविजन कम्पनी बनाकर लोगों का रुपया जमा कराने वाली डायरेक्टर की काफी समय से तलाश की जा रही थी। एक सूचना के आधार पर आरोपी महिला को शुक्रवार को गिरजा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

एसओ ने बताया कि इनामियां घोषित नीलम कौशल करीब दो वर्षों से फरार चल रही थी। गिरफ्तार नीलम कौशल पत्नी ज्ञानचन्द कौशल बिहई निदुरा बल्दीराय थाना बल्दीराय सुल्तानपुर की रहने वाली है।

पढ़ें- बहराइच: STF और पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अपराधी साथी के साथ गिरफ्तार

संबंधित समाचार