रामपुर : रोडवेज बस की चपेट में आकर कारपेंटर की मौत, एक घायल
रामपुर, अम़ृत विचार। हाइवे पर जिलाधिकारी आवास के सामने रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई हादसे में घायल हो गया। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया। पुलिस की तहरीर के आधार …
रामपुर, अम़ृत विचार। हाइवे पर जिलाधिकारी आवास के सामने रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई हादसे में घायल हो गया। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया। पुलिस की तहरीर के आधार पर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा का मझरा निवासी सगीर अहमद पेशे से कारपेंटर था। वह अपने छोटे भाई वाजिद अली के साथ करीब 12 बजे से बुलट से मुरादाबाद जा रहे कि हाइवे स्थित जिलाधिकारी आवास के सामने उत्तराखंड रोडवेज बस की चपेट में आने से दोनों भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान सगीर अहमद उम्र 23 की मौत हो गई, जबकि वाजिद अली का इलाज चल रहा है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बस में सवार लोगों का कहना है कि बस चालक तेज गति से बस चलाने के साथ ही मोबाइल पर बात भी कर रहा था।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
मसवासी। बाइक से साथी को छोड़ने गया युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं। नगर के मोहल्ला वार्ड नंबर 13 भूबरा निवासी गंभीर सिंह उर्फ भूरा 23 वर्ष पुत्र वेद प्रकाश सुल्तानपुर पट्टी के गांव पिपलिया में स्थित रेडिको खेतान में मजदूरी करता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने साथी को बाइक से छोड़ने स्वार गया था।साथी को बाइक से छोड़कर घर की ओर लौटने लगा कि जमिनगंज की पुलिया के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।राहगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई।तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त गंभीर सिंह पुत्र वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला भूबरा नगर पंचायत मसवासी के रूप में हुई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: पोते ने की दादी की हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
