अयोध्या: 25 अप्रैल से होने वाली मुख्य परीक्षा को लेकर कुलपति हुये सख्त, कहा- हर हाल में कराए नकलविहीन परीक्षा
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में 25 अप्रैल से होने वाली मुख्य परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने केन्द्राध्यक्षों के साथ आनलाइन बैठक की। बैठक में कुलपति ने कहा शासन की मंशा के अनुुरूप शुचितापूर्ण परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए प्राचार्यों व केन्द्राध्यक्षों का सहयोग …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में 25 अप्रैल से होने वाली मुख्य परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने केन्द्राध्यक्षों के साथ आनलाइन बैठक की। बैठक में कुलपति ने कहा शासन की मंशा के अनुुरूप शुचितापूर्ण परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए प्राचार्यों व केन्द्राध्यक्षों का सहयोग अपेक्षित है। किसी भी केन्द्र पर परीक्षा की पारदर्शिता में शिथिलता क्षम्य नही होगी।
कुलपति ने बताया कि 25 अप्रैल से विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है जो 17 जून तक चलेगी। इसके लिए सात जनपदों में 448 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। दोनों पालियों की परीक्षा में पौने चार लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसकी निगरानी के लिए विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त परीक्षा की पवित्रता बनाये रखने के लिए सचल दल नियुक्त कर दिया गया है। जो सभी सात जनपदों के परीक्षा केन्द्रों पर आकस्मिक छामामारी करेंगे। किसी भी केन्द्र पर परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है। सभी केन्द्राध्यक्षों से कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा सम्पन्न कराएं।
परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बीए,बीएसी, बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष के साथ परास्नातक की परीक्षा शुरू हो रही है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए नोडल केन्द्र बनाये गये है। दोनों पालियों की परीक्षा में सचल दल द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा। कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में परीक्षा कराये जाने का दिशा-निर्देश भी दिया गया है। बैठक में सहायक कुुलसचिव मो सहील सहित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य और केन्द्राध्यक्ष उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं में मिली खून की कमी
