कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में 188 नए केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, सीएम योगी ने सभी मेडिकल कॉलेजों को पूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं। हर मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का कोविड वार्ड बनाने के लिए कहा गया है। मामला बढ़ने पर सरकारी अस्पतालों में भी 10 फीसदी …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, सीएम योगी ने सभी मेडिकल कॉलेजों को पूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं। हर मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का कोविड वार्ड बनाने के लिए कहा गया है। मामला बढ़ने पर सरकारी अस्पतालों में भी 10 फीसदी बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों और अन्य सरकारी अस्पतालों में पीकू वार्ड भी बनाए गए हैं। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि अभी स्कूलों को बंद करने की जरूरत नहीं है। 12 साल से ऊपर के सभी बच्चों को टीके का कवच मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश में अब तक 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है।

188 नए केस

बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 188 नए केस सामने आए। इससे कुल एक्टिव केस की संख्या 1044 हो गई। बीते 24 घंटों में 123 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। गौतमबुद्ध नगर में 108, गाजियाबाद में 38 और लखनऊ में 10 नए केस की पुष्टि हुई है।

पढ़ें-लखनऊ: SGPGI में देश के जाने माने चिकित्सक गंभीर मरीजों के इलाज का देंगे प्रशिक्षण

संबंधित समाचार