बुलंदशहर: व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, आग लगने से मुआवजे की उठी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने शनिवार को एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट मीनू राणा को सौंपा। जिसमें डीएम से मांग की है कि डिप्टी गंज पुलिस चौकी निकट लाल तालाब पर बुधवार की रात्रि में लकड़ी से भरा हुआ ट्रक डिवाइडर …

बुलंदशहर। जिले में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने शनिवार को एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट मीनू राणा को सौंपा। जिसमें डीएम से मांग की है कि डिप्टी गंज पुलिस चौकी निकट लाल तालाब पर बुधवार की रात्रि में लकड़ी से भरा हुआ ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसकी वजह से भीषण आग लग गई और दर्जनभर दुकानें व घर इस आग की चपेट में आ गए।

डीएम को ज्ञापन में कहा गया कि सरकार उन दुकानदारों व घरों को उचित मुआवजा दें, जिससे व्यापारी अपना रोजगार फिर से चालू कर सके। उनसे मांग की गई कि मोती बाग से लेकर डिप्टी गंज पुलिस चौकी तक सड़क बहुत कम चौड़ी है। इन डिवाइडर के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।

सड़क से हटाया जाए डिवाइडर

ज्ञापन में आगे लिखा है कि सड़क से डिवाइडर जल्द से जल्द हटाये जाए , ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा ना हो। इस मौके पर वरिष्ठ संरक्षक हरि सचदेवा, संरक्षक स्वामी परम देव, वरिष्ठ मंत्री प्रवेश अंसारी, मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल, उपाध्यक्ष रमन शर्मा, चौधरी सुंदर सिंह, संजू वर्मा, प्रभारी संजय सिंघानिया, अरुण गोयल आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-अमरोहा : थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी शिकायतें, दिए निस्तारण के निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज