उन्नाव: बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, महिला समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के दही थाना क्षेत्र के ओरहर मोड़ शनिवार दोपहर हुई दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि महिला समेत दो घायल हैं। पुलिस ने आनन फानन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के एक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस …

उन्नाव। जिले के दही थाना क्षेत्र के ओरहर मोड़ शनिवार दोपहर हुई दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि महिला समेत दो घायल हैं। पुलिस ने आनन फानन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के एक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के प्रयास जारी हैं। दही थाना क्षेत्र की पुरवा रोड पर ओरहर मोड़ पर शनिवार एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

जिसमें एक बाइक सवार रामबहादुर (40) पुत्र रामविलास निवासी खटोली थाना माँखी अपनी पत्नी रोली देवी अचलगंज थाना क्षेत्र के बदली खेड़ा शिवपुर गांव स्थित मायके लेकर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहा सुनील (50) पुत्र होरी लाल निवासी उम्मीदों का शहर काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली सदर की बाइक की उससे आमने सामने भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति भी घायल हुआ।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दही राघवेंद्र सिंह फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। आनन फानन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रामबहादुर व दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला व दूसरे घायल अधेड़ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन बाधित न हो इसके लिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को मौके से हटवा दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो को साइड देने के चक्कर में पलटी पिकअप, 25 घायल

संबंधित समाचार