बहराइच: समाधान दिवस में मात्र तीन मामलों का हुआ निस्तारण, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पयागपुर में आयोजित समाधान दिवस में मात्र तीन मामलों का निस्तारण हो सका। डीएम और एसपी ने समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने थाना पयागपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस का …

बहराइच। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पयागपुर में आयोजित समाधान दिवस में मात्र तीन मामलों का निस्तारण हो सका। डीएम और एसपी ने समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने थाना पयागपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया।

समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों के समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के मौके पर वरासत दर्ज करने सम्बन्धी आनलाइन प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में अच्छा कार्य करने वाले लेखपालों को डीएम द्वारा नकद देकर पुरस्कृत किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने विगत समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता का भी जायजा लेते हुए थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित फरियादियों के मोबाइल नम्बर अवश्य लिखवाये जाये ताकि उनके प्रार्थना पत्रों पर की गयी कार्यवाही के सम्बंध में सम्बन्धित फरियादी से बात कर जानकारी प्राप्त की जा सके। डीएम व एसपी ने थाना के विभिन्न पंजिकाओं व अभिलेखों का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम व एसपी ने जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण शासन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने की कही। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया, थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अनुपस्थित मिलने पर लेखपाल निलंबित, बीकापुर कोतवाल लाइन हाजिर, इनायतनगर में थाना समाधान दिवस पर भड़के कमिश्नर

संबंधित समाचार