देहरादून: चारधाम यात्रा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी – सतपाल महाराज
देहरादून अमृत विचार। चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिथि सत्कार का पूरा ध्यान रखा जाए। यात्रा के दौरान वाहन क्षमता से अधिक यात्रियों का प्रवेश न हो, इसकी भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। भूस्खलन और जाम की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने की सुविधा होनी …
देहरादून अमृत विचार। चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिथि सत्कार का पूरा ध्यान रखा जाए। यात्रा के दौरान वाहन क्षमता से अधिक यात्रियों का प्रवेश न हो, इसकी भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। भूस्खलन और जाम की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने की सुविधा होनी चाहिए। बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए जाम की स्थिति में उनके लिए पानी, दूध एवं फल आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए।
चारधाम यात्रा के दौरान इस बार रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण, एनएचएआई, डीजीबीआर, गृह, पुलिस, चिकित्सा, खाद्य एवं आपूर्ति, परिवहन, पर्यटन, गढ़वाल मंडल विकास निगम आदि विभागों के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि पर्यटक आवास गृहों में अब तक 10.22 करोड़ रुपये की बुकिंग की जा चुकी है, ऐसे में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के यहां पहुंचने की संभावना है। भूस्खलन और जाम की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने की व्यवस्था होनी चाहिए। यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा हेतु जगह-जगह संकेतक होने चाहिए।
पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर होटल ढाबों आदि में भोजन एवं आवासीय सुविधाओं के रेट निर्धारण के साथ-साथ इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी भी यात्री से अधिक पैसा ना वसूला जाए। समीक्षा बैठक में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
