IPL 2022, RCB vs SRH: हैदराबाद ने बेंगलुरु को 68 रन पर समेटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मार्को यानसन (25 रन पर तीन विकेट ) और टी नटराजन (10 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 16.1 ओवर में मात्र 68 रन पर समेट दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। मैच …

मुंबई। मार्को यानसन (25 रन पर तीन विकेट ) और टी नटराजन (10 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 16.1 ओवर में मात्र 68 रन पर समेट दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। मैच के दूसरे ओवर में मार्को यानसन ने तीन शिकार करते हुए आरसीबी की पारी को इतना पीछे धकेल दिया कि वह कभी वापसी ही नहीं कर पाई।

पिच में तेज़ गेंदबाजी के लिए मदद थी लेकिन यह किसी भी तरीक़े से 68 पर ऑलआउट होने वाली पिच नहीं है। सनराइजर्स के सभी गेंदबाज़ों ने बढ़िया गेंदबाज़ी की और विकेटों की बहती गंगा में सभी ने हाथ धोए। यानसन ने कप्तान फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली और अनुज रावत को दूसरे ओवर में पवेलियन भेजा। विराट का खाता नहीं खुला। नटराजन ने ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल और वनिंदू हसरंगा का शिकार किया।

जगदीश सूचित ने 12 रन पर दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और उमरान मालिक को एक-एक विकेट मिला। बेंगलुरु के 68 रनों में सुयश प्रभुदेसाई ने 15 और मैक्सवेल ने 12 रन बनाये। बेंगलुरु की पारी में तीसरा सर्वाधिक स्कोर अतिरिक्त 12 रनों का रहा। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका।

दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-XI में नहीं किया बदलाव

इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि ब्रेबॉर्न स्टेडियम में यह उनका पहला मुकाबला है और पिच काफी अच्छी दिख रही है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में गेंदबाजों को शुरुआती 6 ओवर में काफी कुछ करने की जरूरत होती है।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग-XI): अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, उमरान मलिक और टी नटराजन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग-XI): फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022, KKR vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने कोलकाता को आठ रनों से किया पराजित, अंतिम ओवर में पलटा मैच

संबंधित समाचार