लखनऊ: एंटी रोमियो स्क्वॉड सड़क पर, फिर भी शोहदों के हौसले बुलंद, शहर में आए दिन हो रहीं छेड़खानी की घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू होते ही प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने और महिला सुरक्षा को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड को फिर से अलर्ट कर दिया गया है। इसके बावजदू शोहदों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी लखनऊ में भी महिलाएं सहमी रहती …

लखनऊ। योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू होते ही प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने और महिला सुरक्षा को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड को फिर से अलर्ट कर दिया गया है। इसके बावजदू शोहदों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी लखनऊ में भी महिलाएं सहमी रहती हैं। आए दिन छेड़खानी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
हर दिन सामने आ रहे छेड़खानी की घटनाएं

शहर में एक अप्रैल से ही एंटी रोमियो स्क्वॉड की दर्जनों टीमें बाजार, मॉल्स, सिनेमाघर, स्कूल-कॉलेज आदि सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके बाद भी राजधानी में छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। पिछले पांच दिनों में छेड़खानी के पांच बड़े मामले दर्ज हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि अधिकांश घटनाएं दिनदहाड़े सरेराह हुईं हैं।

चेतावनी ज्यादा, चालान कम

राजधानी में भले ही एंटी रोमियो स्क्वॉड की ओर से पिछले 23 दिनों से सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। कॉलेज के सामने जमावड़ा लगाने, छेड़खानी करने आदि मामलों में पांचों जोन को मिलाकर लगभग 1100 लोगों को धरपकड़ की जा चुकी है। पर अधिकांश को चेतावनी देकर छोड़ दिया जा रहा है। अबतक पांचों जोन मिलाकर लगभग 250 लोगों के ही चालान काटे गए हैं। इस कारण शोहदों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का खौफ नहीं है।

पीआर बांड के तहत शुरू होगी कार्रवाई : एडीजी

संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) अपराध एवं मुख्यालय नीलब्जा चौधरी ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड की ओर से नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है। अब शहर में 95 पिंक बूथ को भी सीयूजी नंबर उपलब्ध कराते हुए एक्टिव कर दिया गया है। अबतक शोहदों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा जा रहा था, पर अब पीआर बांड की भी कार्रवाई शुरू कर जाएगी।

ये बड़े मामले आए प्रकाश में :-

18 अप्रैल : मड़ियांव में घर के समीप किराना दुकान पर सामान लेने निकली युवती से उसी के चचेरे भाइयों ने छेड़खानी व अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पहुंचे पिता को दोनों भाइयों ने जमकर पीटा और भाग निकले।

19 अप्रैल : गुडम्बा के कुर्सी रोड में सब्जी विक्रेता महिला को दो युवकों ने अश्लील टिप्पणी कर विरोध करने पर पीटा। मौके पर पुलिस जवान भी मौजूद था।

20 अप्रैल : गोमती नगर में भाई के साथ बाइक से जा रही युवती का कार सवार चालकों ने बीच सड़क हाथ पकड़ा। विरोध करने पर पीड़िता के भाई को बुरी तरह पीटा।

21 अप्रैल : चारबाग रेलवे स्टेशन के समीप ऑटो रिक्शा से उतरी युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर दोनों युवक भाग खड़े हुए।

22 अप्रैल : चिनहट में घर के अंदर घुसकर युवती (18) से पड़ोस के रहने वाले एक लड़के ने छेड़खानी की। आरोप है कि युवक लड़की को बेहोश कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। परिजनों के जागने की आवाज सुनकर आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: एंटी रोमियो स्क्वॉड का पुनर्गठन, सार्वजनिक स्थानों पर की गई चेकिंग

संबंधित समाचार