लखनऊ: गाड़ियों से बैटरी व सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
लखनऊ। सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियों से बैटरी व अन्य कीमती सामानों की चोरी करने वाले गिरोह का चिनहट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने नौबस्ता कलां पुलिया के पास से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं चोरों …
लखनऊ। सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियों से बैटरी व अन्य कीमती सामानों की चोरी करने वाले गिरोह का चिनहट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने नौबस्ता कलां पुलिया के पास से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं चोरों के पास से दो चोरी की गई बैटरियां व चोरी करने के उपकरण बरामद किये गये।
गिरफ्तार चोरों की पहचान चिनहट निवासी अवनीश, इंदिरा नगर निवासी गोविंद कश्यप व उसका सगा छोटा भाई नीरज कश्यप शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंनें कुछ दिन पूर्व नौबस्ता कलां में दो ई रिक्शा से बैटरियां व एक ट्रैक्टर की बैटरी चुराई थी। इसके बाद हरदासीखेड़ा में भी एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की थी। तीनें बैटरियों के चोरी करने के बाद सेकेंड हैंड के दाम में बेच देते थे।
यह भी पढ़ें:-इटावा: युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्री को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
