लखनऊ: डॉक्टर के टेबल पर आला की जगह दिखा पिस्टल, CMO ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र की कुछ फोटो सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि डॉ के टेबल पर आला की जगह पिस्तौल रखा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस डॉ के टेबल पर पिस्तौल रखी है उसका नाम जितेंद्र …

लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र की कुछ फोटो सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि डॉ के टेबल पर आला की जगह पिस्तौल रखा गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि जिस डॉ के टेबल पर पिस्तौल रखी है उसका नाम जितेंद्र वर्मा है। इस मामले का ध्यान में लाते हुए लखनऊ के CMO मनोज अग्रवाल का कहना है कि इस तरीके की अनुशासनहीनता स्वास्थ्य विभाग में नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

CMO ने बताया कि तस्वीरें सामने आने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। मामला सही पाए जाने पर डॉक्टर जितेंद्र वर्मा को चेतावनी दी गई और फिर उनका तबादला भी कर दिया गया। डॉक्टर जीतेंद्र वर्मा का मलिहाबाद स्वास्थ समुदायिक केंद्र से लखनऊ के नगराम स्वास्थ केंद्र तबादला कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी डॉक्टर जितेंद्र का विवादों से पुराना रिश्ता है। डॉक्टर जितेंद्र वर्मा पर आरोप है कि वे अक्सर रात में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में रहते हैं। नशे का वीडियो वायरल होने पर लखनऊ CMO मनोज अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए थे।

पढ़ें-कोरोना की रफ्तार को देखते हुए योगी सरकार अलर्ट, बिना मास्क के नहीं होगी स्कूलों में एंट्री

संबंधित समाचार