बरेली: गेहूं की खड़ी व कटी फसल में लगी आग,12 बीघे में हुआ नुकसान
बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। बरेली के मीरगंज में हल्दी खुर्द में रहने वाले मोहम्मद मियां व अजहर अली की गेहूं की खड़ी व कटी लगभग 12 बीघा फसल में आग लग गई। बता दें दोनों के गेहूं के खेत पास -पास में थे। किसी अज्ञात ने बीड़ी या कोई और चीज फेंक दी। जिससे आग लग गई। …
बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। बरेली के मीरगंज में हल्दी खुर्द में रहने वाले मोहम्मद मियां व अजहर अली की गेहूं की खड़ी व कटी लगभग 12 बीघा फसल में आग लग गई। बता दें दोनों के गेहूं के खेत पास -पास में थे। किसी अज्ञात ने बीड़ी या कोई और चीज फेंक दी। जिससे आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलते ही ट्रैक्टर हैरो लेकर आग बुझाने पंहुचे। ट्रैक्टर से लगभग 1 बीघा ही फसल बच पाई। पीड़ितों ने थाना मीरगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पीड़ितों ने बताया कि सोमवार को एसडीएम को तहरीर दी जाएगी।
पीड़ित अजहर ने बताया कि उसके 6 बीघा जमीन में गेहूं की फसल पकी हुई खड़ी थी जिसे उसने खुद परवरिश किया था। दोपहर के समय जब वह अपने घर खाना खाने आया तो बच्चों ने आकर घर पर पंहुचकर बताया कि तुम्हारे खेत में आग लग गई हैं। वह दोपहर 12 बजे खेत पर पहुंचा तो उसने देखा खड़े हुए व कटे हुए सभी गेहूं आग से जलकर राख हो गए। उसने बताया उसका लगभग ₹40000 का नुकसान हुआ है उसने सरकार से क्षतिपूर्ति दिलाई जाने की गुहार लगाई है।
वहीं मोहम्मद मियां के 6 बीघा जमीन में गेहूं की फसल पकी हुई खड़ी थी। जिसे उसने बटाई पर गांव के ही नासिर अली को दे रखा था। कुछ गेहूं कट गए थे कुछ खड़े थे उसका खेत भी अजहर अली के पड़ोस में ही है। एक खेत में आग लगने से दूसरे खेत में भी आग लग गई। उसके भी लगभग 20 कुंतल गेहूं का नुकसान हुआ जिसकी कीमत लगभग 40000 रुपये बताई है। पीड़ितों ने बताया कि सोमवार को एसडीएम को तहरीर देंगे जिससे सरकार से कुछ मदद मिल सके। दोनों बहुत गरीब हैं।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: पोंटी चड्ढा, जायसवाल ग्रुप समेत तीन मॉडल शॉप पर छापा
