अयोध्या: विद्युत विभाग की टीम ने 10 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बिजली विभाग ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को बीकापुर कस्बे में विद्युत विभाग की टीम ने बिल न जमा करने वाले 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। साथ ही 15 लोगों से बकाया जमा कराया गया। पांच के भार छमता में वृद्धि की गई। क्षेत्र के काजी …

अयोध्या। बिजली विभाग ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को बीकापुर कस्बे में विद्युत विभाग की टीम ने बिल न जमा करने वाले 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। साथ ही 15 लोगों से बकाया जमा कराया गया। पांच के भार छमता में वृद्धि की गई।

क्षेत्र के काजी सराय बाजार में भी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता दिलीप कनौजिया के नेतृत्व में विद्युत कैंप लगाया गया। अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि विद्युत कैंप में दो लाख रुपए बकाया बिल की वसूली की गई। बकाया विद्युत बिल न जमा करने पर अब तक 30 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है। चार का लोड बढ़ाया गया।

अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी हालत में बिजली चोरी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए टीम गठित की गई है जो विजली चोरों पर नजर रखेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बिजली विभाग ने चलाया अभियान, 25 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

संबंधित समाचार