रामपुर : सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार, रामपुर,अमृत विचार। उत्तराखंड के बाजपुर में दो बाइकों की भिड़त हो गई। पूर्व प्रधान का बेटा सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से तेजगति से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार स्वार का युवक घायल हो …

स्वार, रामपुर,अमृत विचार। उत्तराखंड के बाजपुर में दो बाइकों की भिड़त हो गई। पूर्व प्रधान का बेटा सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से तेजगति से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार स्वार का युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

तहसील क्षेत्र के गांव लखीमपुर के पूर्व प्रधान मोहम्मद जफर का बेटा मोहम्मद दानिश उत्तराखंड के थाना बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा में एक स्टोन क्रेशर पर काम करता था। शनिवार दानिश बाइक से स्टोन क्रेशर पर काम करने गया था। रात करीब आठ बजे बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार बाजपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़त हो गई। जिसके बाद पूर्व प्रधान का बेटा सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से तेजगति से ही रहीं भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार स्वार के गांव गोविंदपुरा निवासी सुनील घायल हो गया।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।सूचना पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। शव लेने के लिए रवाना हो गए।परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। जिस पर पुलिस ने मृतक दानिश के शव को परिजनोंको सौंप दिया।रविवार को शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया।जिनका रोते रोते बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया रामपुर के तालाबों का जिक्र, बताया कैसे हुआ पटवाई के तालाब का कायाकल्प

संबंधित समाचार