अयोध्या: महंत नृत्य गोपालदास की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में एडमिट नृत्य गोपालदास की हालत फिलहाल स्थित बताई जा रही है। फिलहाल वह रूटीन चेकअप के लिए मेदांता ले जाये गए थे। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद …

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में एडमिट नृत्य गोपालदास की हालत फिलहाल स्थित बताई जा रही है। फिलहाल वह रूटीन चेकअप के लिए मेदांता ले जाये गए थे।

विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि रविवार को महंत नृत्य गोपाल दास को रूटीन चेकअप के लिए मेदांता ले जाया गया था। जहां जांच के बाद उन्हें चिकित्सकों ने एडमिट कर लिया। उन्होंने बताया कि किडनी में कुछ इंफेक्शन होने के कारण उनका चिकित्सकों की टीम इलाज कर रही है। गौरतलब है कि मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कोरोना पॉजीटिव होने के बाद से ही नृत्य गोपालदास अस्वस्थ रहते हैं। पांच माह पहले भी वह मेदांता में एडमिट हुए थे।

यह भी पढ़ें:-कोरोना का इलाज कराकर एयर एंबुलेंस से अयोध्या पहुंचे महंत नृत्य गोपालदास | Amritvichar

संबंधित समाचार