बहराइच: सास पर वाहन चढ़ाकर मारने वाले दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच। एक माह पूर्व सास पर वाहन चढ़ाने वाले हत्या आरोपी दामाद को जरवल रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह बाराबंकी जिले का निवासी था। जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी राजन पुत्र संजू मिश्रा वाहन लेकर मायका आया …

जरवलरोड/बहराइच। एक माह पूर्व सास पर वाहन चढ़ाने वाले हत्या आरोपी दामाद को जरवल रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह बाराबंकी जिले का निवासी था। जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी राजन पुत्र संजू मिश्रा वाहन लेकर मायका आया था।

पारिवारिक मामलों को लेकर राजन ने सास पर पिकप वाहन चढ़ा दिया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दामाद के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज था। रविवार को उप निरीक्षक विनोद कुमार, नईम हुसैन की टीम ने राजन को जरवल तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानें मामला

संबंधित समाचार