लखीमपुर-खीरी: पापलर भरी डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धौरहरा खीरी,अमृत विचार। ईसानगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रंजीतगंज पुल के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक …

धौरहरा खीरी,अमृत विचार। ईसानगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रंजीतगंज पुल के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है ।

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गिरधारीपुरवा निवासी विनोद कुमार राजपूत (30) पुत्र रामासरे राजपूत अपने हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल से लखीमपुर की तरफ से सिसैया की की ओर आ रहा था । पीलीभीत बस्ती मार्ग के रंजीतगंज पुल के समीप बहराइच की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ओवरलोड लकड़ी भरी डीसीएम ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी ।

टक्कर लगने से बाइक सवार विनोद कुमार राजपूत बाइक समेत नीचे गिर गया । चोट इतनी तेज लगी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई । आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस सहित परिजनों को दी । मौके पर पहुंचे परिजनों में विनोद को मृत देखकर चीख-पुकार मच गई ।

सूचना पर पहुंची ईसानगर व धौरहरा पुलिस में करीब एक घंटे तक सीमा विवाद मचा रहा जिससे काफी देर तक शव पीएम के लिए नहीं भेजा जा सका । काफी देर तक चले सीमा विवाद के बाद आखिरकार घटना स्थल ईसानगर क्षेत्र में होने के चलते ईसानगर पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है । चौकी प्रभारी खमरिया महेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक मौके से डीसीएम छोड़ भाग गया ।

ये भी पढ़ें-

ओडिशा में बीजद के दो नेताओं की हत्या

संबंधित समाचार