बहराइच: घर में महिला की गला रेतकर हत्या, बाजार में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच/श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के सदर बाजार निवासी एक महिला की घर में अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के सदर …
बहराइच/श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के सदर बाजार निवासी एक महिला की घर में अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के सदर बाजार निवासी अरुण प्रकाश आर्य व्यापारी हैं।
वह रविवार सुबह बाजार में स्थित किराने की दुकान पर चले गए। इसके बाद दोपहर में उन्होंने पत्नी ममता (45) को फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वह समान बिक्री करने में लग गए। थोड़ी देर बाद पुनः फोन किया। फिर फोन रिसीव न होने पर उन्होंने दुकान से नौकर को भेजा। नौकर घर पहुंचा तो घर में ममता का खून से लथपथ शव देखा। इस पर वह दुकान पहुंचा। पति मौके पर पहुंचा तो ममता का गला धारदार हथियार से रेता मिला।
सूचना पाकर भिनगा कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। रात नौ बजे पुलिस अधीक्षक अरविंद मौर्य पहुंचे। पुलिस ने पति समेत पड़ोसियों का बयान दर्ज किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। वहीं सदर बाजार में हत्या को लेकर अन्य व्यापारियों में दहशत रही।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : हत्या कर जंगल में फेंका युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
