बरेली: धार्मिक स्थल तोड़ने पर राजस्थान सरकार का पुतला फूंका
अमृत विचार बरेली। हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने रविवार दोपहर चौकी चौक पर करीब 15 मिनट तक मानव श्रृंखला बनाकर राजस्थान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने पुतला दहन भी किया। राजस्थान में 300 साल पुराने धार्मिक स्थल को तोड़े जाने से लोगों में रोष है। पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से आग्रह …
अमृत विचार बरेली। हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने रविवार दोपहर चौकी चौक पर करीब 15 मिनट तक मानव श्रृंखला बनाकर राजस्थान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने पुतला दहन भी किया। राजस्थान में 300 साल पुराने धार्मिक स्थल को तोड़े जाने से लोगों में रोष है।
पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार को पुन: धार्मिक स्थल का निर्माण कराने के निर्देश जारी करे। अनुज प्रताप सिंह, कमल राणा, जय शंकर शर्मा, गिरीश सिंह, अमर सिंह गंगवार, जितेंद्र शर्मा, अजय वर्मा आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें-
