IPL 2022, LSG vs MI: लखनऊ ने 36 रनों से हासिल की जीत, मुंबई की लगातार आठवीं हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से पराजित कर दिया। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल के नाबाद शतक की बदौलत पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। इसके …

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से पराजित कर दिया। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल के नाबाद शतक की बदौलत पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम इसके साथ ही टॉप चार में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस की यह लगातार आठवीं हार है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार कोई टीम अपने शुरुआती आठ मैच हारी है। वहीं लखनऊ की यह पांचवीं जीत है।

दोनों टीमें इस प्रकार

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, राइली मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : कोलकाता-अहमदाबाद में खेले जाएंगे आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले, लखनऊ में होगी वुमेन्स लीग

 

 

संबंधित समाचार