बहराइच: आसपास के जिलों में बढ़ रहा कोरोना, अस्पताल में बिना मास्क के लगी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोरोना संक्रमण आसपास के जिलों में फैल रहा है। इसके बाद भी जिले के लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के ही लोग भीड़ में इलाज कराने को विवश रहे हैं। बहराइच जनपद में कोरोना संक्रमण का अभी एक भी केस इस सत्र में नहीं आया है। यह जनपदवासियों …

बहराइच। कोरोना संक्रमण आसपास के जिलों में फैल रहा है। इसके बाद भी जिले के लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के ही लोग भीड़ में इलाज कराने को विवश रहे हैं।

बहराइच जनपद में कोरोना संक्रमण का अभी एक भी केस इस सत्र में नहीं आया है। यह जनपदवासियों के लिए खुशी की बात है। लेकिन लोग सतर्कता भी नहीं बरत रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से संचालित हुई। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोग डॉक्टर से दिखाने के लिए पहुंचे। फिजिशियन, हड्डी रोग, सर्जन विभाग और बाल रोग विभाग में काफी भीड़ आई। अस्पताल पहुंचे लोग मास्क भी नहीं लगाए थे न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई संक्रमित निकला तो अन्य लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। अस्पताल प्रशासन और आम लोगों की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

सभी को मास्क में आने के निर्देश

जिला अस्पताल आने वाले लोगों को मास्क में ही आने के निर्देश हैं। साथ ही सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के निर्देश हैं। माइक द्वारा भी लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस बारे जांच की जा रही है।

पढ़ें-रायबरेली: मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ के लिए उठे सैकड़ों हाथ

संबंधित समाचार