इटावा: व्यापार मंडल की पुलिस लाइन में हुई बैठक, SSP ने वाहनों के खिलाफ दिए निर्देश
इटावा। जिले के व्यापार मंडल ने पुलिस लाइन में SSP ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने अवैध टैक्सी, ऑटो और डग्गामार बस की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने 3 मई को ईद व अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती को लेकर मुख्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाने के लिए के कहा। …
इटावा। जिले के व्यापार मंडल ने पुलिस लाइन में SSP ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने अवैध टैक्सी, ऑटो और डग्गामार बस की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उन्होंने 3 मई को ईद व अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती को लेकर मुख्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाने के लिए के कहा। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने महैरा फाटक पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को कहा। जिला मंत्री इकरार अहमद ने कहा कि टीटी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाये।
बैठक में ये लोग शामिल रहे
बैठक में SP सिटी कपिल देव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, सीओ सिटी अमित कुमार, जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, महिला नगर अध्यक्ष रिचा कुशवाहा, महिला नगर महामंत्री पूर्वी सक्सेना, संजीव राजपूत, इक़रार अहमद, विकास शाक्य, पंकज कुशवाहा, गणेश प्रसाद अग्रवाल, अवधेश राठौड़, अरुण कुमार, अवधेश कुमार, अविनाश कुशवाहा, अनवर राणा, मेहंदी हसन, अफजल खान, विपिन यादव, सोनू मिश्रा, श्यामजी, हरि शंकर पटेल, अल्ताफ करीमी, उमेश कुशवाहा, आजाद राईन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
पढ़ें-बहराइच: ग्राम प्रधान के रोजा इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, मांगी अमन की दुआ
