अयोध्या: योग दिवस को यादगार बनाने के लिए काउंटडाउन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, सैकड़ों कर्मचारियों ने किया योगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। 8वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम का शुभारम्भ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संचार मत्री अश्वनी वैष्णव ने पूरे देश में एक साथ किया। इसी कड़ी में अयोध्या प्रधान डाकघर में सांसद लल्लू सिंह ने सैकड़ों डाक कर्मियों के साथ काउंटडाउन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। लल्लू सिंह ने कहा कि योग एक भारतीय …

अयोध्या। 8वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम का शुभारम्भ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संचार मत्री अश्वनी वैष्णव ने पूरे देश में एक साथ किया। इसी कड़ी में अयोध्या प्रधान डाकघर में सांसद लल्लू सिंह ने सैकड़ों डाक कर्मियों के साथ काउंटडाउन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

लल्लू सिंह ने कहा कि योग एक भारतीय विज्ञान है और विज्ञान उस बहती धारा के समान है जो सभी जीवों को ऑक्सीजन के लिए बराबर अवसर देता है। भारतीय संस्कृति की यह विशेषता रही है कि हम बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान सहजता से निकाल लेते हैं, जिसमें भारतीय दर्शन और योग की बड़ी भूमिका रही है। योग केवल मन और शरीर के साधने की ही बात नहीं करता अपितु प्रकृति संरक्षण की बात भी करता है। प्रवर अधीक्षक डाकघर पी के सिंह ने बताया कि आधुनिक व्यायाम सिर्फ शारीरिक लाभ देते हैं, जबकि योग, प्राणायाम जैसी भारतीय पद्धतियों में मानसिक और आध्यात्मिक लाभ भी हैं।

दुनियाभर के जानकारों ने हमारी पाम्परिक वर्जिश का लोहा माना है। योग से कोरोना ही नही बड़ी बड़ी बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। योग दिवस को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग ने सोमवार से काउंटडाउन कार्यक्रम का शुभारम्भ योग गुरु रजनीश श्रीवास्तव के देख-रेख में किया। अयोध्या मंडल के दर्जनों डाकघर अकबरपुर, जलालपुर, बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली, रौनाही, गोसाईगंज, दशरथ समाधि पूरा, टांडा में सैकड़ों कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

पढ़ेंअस्पताल पहुंचे मरीजों से चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ अच्छा व्यवहार करें: ब्रजेश पाठक

संबंधित समाचार